लगातार हो रही देश में भारी बारिश देश के कई राज्यों में हो रही तेज बारिश ने प्याज की खरीफ फसलों को भारी नुक्सान हुआ है। ऐसे में एक बार फिर प्याज की कीमतों में भारी तेजी आने वाली है। फिलहाल देश के प्रमुख उत्पादक राज्यों खासकर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और कर्नाटक में प्याज की कीमतें काफी नीचे चल रही हैं, जिस वजह से किसान अपनी उत्पादन लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं। लेकिन आने वाले दिनों में कीमतों में तेजी की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि इन सभी प्रमुख उत्पादक राज्यों में कई दिनों से जारी बारिश के मद्देनजर प्याज की खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। मौजूदा बारिश से जहां एक और तैयार खरीफ फसलों को नुकसान हो रहा है। वहीं पछेती खरीफ फसलों को भी क्षति पहुंच रही है, जिसकी बुआई अभी की जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ लगातार हो रही बारिश से टमाटर की फसल भी खराब हो रही है, जिससे यह लगातार महंगा हो रहा है। कुछ इलाकों में दाम बढ़कर 80 रुपये किलो तक पहुंच चुके हैं। आवक कर्नाटक में और महाराष्ट्र में भी शुरू हो गई है। आमतौर पर महाराष्ट्र में खरीफ प्याज की आवक मुख्य रूप से अक्तूबर से शुरू होती है। वहीं इन राज्यों में पछेती खरीफ प्याज की रोपाई फिलहाल चल रही है।इस साल खरीफ सीजन में 20 से 25 फीसदी ज्यादा प्याज लगा है।टमाटर के दाम 10 से 25 रुपये से बढ़कर 10 से 44 प्रति किलो हो चुके हैं। हालांकि ज्यादातर टमाटर 20 से 35 रुपये किलो बिक रहा है।

