हरिद्वार: आज शनिवार को हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चल रहा चुनाव प्रचार पर विराम लगेगा। हालांकि, प्रत्याशी डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करने के लिए बाधित नहीं होंगें।
पूरे 17 माह बाद होने वाले हैं जब पंचायत चुनाव के लिए 26 सितंबर को मतदाता प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद कर देंगे। इससे पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 13 सितंबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। इससे प्रत्याशी पंचायत चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए जोर लगाए हुए हैं।
इसके मद्देनज़र, लाउडस्पीकर, चुनावी सभाओं, नुक्कड़ नाटक और रोड शो आदि के जरिए उम्मीदवार अपनी ताकत और चुनाव का माहौल अपने पक्ष में करने में लगे हुए हैं। इसमें सत्ताधारी भाजपा समेत कांग्रेस और बसपा की ओर से अपने नेताओं को चुनावी मैदान झोंका हुआ है। अब शनिवार को पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार पर ब्रेक लग जाएगा। प्रत्याशी भीड़ और लाउडस्पीकर के साथ चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे लेकिन प्रत्याशी बिना शोर और लोगों की पंचायत लिए बगैर मतदाताओं के दरवाजों पर जाकर वोट मांग सकते होंगें।

