गालीबाज त्यागी को कोर्ट से जमानत,बीवी बोली -अभी सम्मान बाकी 

नोएडा : गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली के नोएडा की ओमेक्स सिटी में बड़ी शर्मनाक करतूत समानें आई थी  जिसमें एक महिला के साथ अभद्रता की गई थी  जिस व्यक्ति का नाम श्रीकांत त्यागी था। उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी आरोपी श्रीकांत त्यागी की जमानत को आज गुरुवार कोमिल गई है।  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्रीकांत त्यागी को राहत देते हुए जमानत प्रदान की है। श्रीकांत की पत्नी अन्नू त्यागी ने कहा है कि मेरा सम्मान अभी वापस नहीं मिला है।  
अगस्त महीने में पुलिस ने महिला के साथ अभद्रता करने के मामले में श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार हुआ था और पूछताछ के दौरान कहा था कि महिला के साथ की गई अभद्रता के लिए वह खेद जताता है। उससे आवेश में गलती हुई। गिरफ्तारी के बाद त्यागी को सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लुकसर जिला कारागार भेजा गया था जहां से उसे हाईकोर्ट ने जमानत दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *