लखनऊ से दो व बहराइच से एक संदिग्ध गिरफ्तार

लखनऊ : आज राजधानी लखनऊ में पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यूपीएटीएस व एनआईए ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में दो संदिग्धों को लखनऊ से व एक को गिरफ्तार किया गया। एनआईए ने इंदिरा नगर ए ब्लॉक से वसीम उर्फ बबलू नाम के युवक को हिरासत में लिया है। बहराइच के जरवल कस्बा से बब्बू उर्फ कमरुद्दीन नाम के व्यक्ति को उठाया गया है। उसकी पत्नी ने जरवल रोड थाने पहुंचकर बताया कि सुबह करीब 4 बजे उनके घर पहुंची पुलिस उसके पति को हिरासत में लेकर चली गई। इनके घर की तलाशी भी ली गई और बब्बू के दो मोबाइल भी कब्जे में लिया। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। एनआईए ने केरल, तमिलनाडु, यूपी समेत 10 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की फंडिंग को लेकर छापेमारी की है।
जिसमें पीएफआई के 100 से अधिक शीर्ष नेताओं और पदाधिकारियों को देशव्यापी छापेमारी में गिरफ्तार किया गया है। एनआईए, ईडी और राज्य पुलिस द्वारा समन्वित कार्रवाई में कई राज्यों में छापेमारी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *