राजौरी : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मंजाकोट के तहसीलदार जावेद चौधरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भीमबेर गली के पास से आज सुबह यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिर गई। उन्होंने कहा, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है , और उनका इलाज़ चल रहा है। साथ ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में संयुक्त बचाव अभियान चलाया जा रहा
है।
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने इस बस दुर्घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा, राजौरी में हुए दर्दनाक हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों को जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। उन्होंने कहा, जिला प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करने में जुटा है।

