मऊ : आज गुरूवार को गैंगस्टर एक्ट के मामले में बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी मऊ कोर्ट में थी जहां विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट दिनेश कुमार चौरसिया ने मामले में मुख्तार अंसारी समेत चार आरोपियों पर आरोप तय हुए हैं । साथ ही मामले में साक्ष्य के लिए 30 सितंबर की तिथि बताई गई है।
इसके अलावा मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा के मद्देनजर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी कराए जानें को कहा है प्रार्थना पत्र को विशेष न्यायाधीश ने मान लिया है। आने वाले समय में मुख्तार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी करने का आदेश मिला है।चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। यही नहीं गाजीपुर से लेकर मऊ तक हाईवे पर हर जगह फोर्स लगाई गई।
मीडिया से बनाई गई दूरी –मऊ कचहरी परिसर छावनी में तब्दील रहा। पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने मुख्तार को व्यक्तिगत रूप से तलब किया था। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद मुख्तार अंसारी को मीडिया से दूर रखा गया। हालांकि पत्रकारों को देखकर मुख्तार ने हंसते हुए कहा कि बोलने पर पाबंदी है।
मुख्तार अंसारी पर तय हुए आरोप,आज मऊ कोर्ट में हुई पेशी

