ऋषिकेश: ऋषिकेश में थाना मुनिकीरेती अंतर्गत बदरीनाथ राजमार्ग स्थित मालाकुंटी में गंगा में बड़ा हादसा हुआ,जिसके चलते गंगा तट पर सेल्फी खींचने के मारे एक पर्यटक झूला पुल से पैर फिसलने से गंगा नदी में गिर गया। स्थानीय पुलिस को सूचना मिलते ही स्थानीय मुनिकीरेती पुलिस मौके पर पहुंची, थाना मुनिकीरेती पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने नदी में सर्च अभियान शुरू कर दिया है,लेकिन अभी तक उसका कुछ नहीं पता चला है।
मुनिकीरेती थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे को उन्हें सूचना मिली की मालाकुंटी में कुछ पर्यटक मौजमस्ती की फेर में झूला पुल पर सेल्फी खींच रहे थे। इस दौरान एक पर्यटक का अचानक पैर फिसल गया और वह सीधे गंगा में गिर गया और तबसे उसका कुछ नहीं पता चल पाया है। नदी का बहाव तेज होने के कारण पर्यटक गंगा में ओझल हो गया। थाना पुलिस ने बताया कि जानकारी के बाद पता चला कि वह अपने जीजा विनोद और दोस्त विक्की निवासी पंजाबी कॉलोनी बुलंदशहर के साथ यहां आया था।

