मध्य प्रदेश में बड़ी अपराधिक घटना,सुन सक्क रह गए लोग 

भोपाल : एमपी से बेहद शर्मनाक करतूत सामने आई है। मध्य प्रदेश के भोपाल में तीन साल की एक बच्ची से रेप का मामला सामने आया है।  उसे अपनी गंदी करतूत का निवाला उसी बच्ची के स्कूल बस ड्राइवर ने बनाया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जब घटना हुई, तब महिला हेल्पर भी उसके साथ इस कृत्य में शामिल थी। जिसे इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ही रखा गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला हाई-प्रोफाइल स्कूल से जुड़ा है, भोपाल में इसे लेकर काफी गुस्सा फुट गया है। जानकारी के मुताबिक़,भोपाल के रातीबड़ थाना इलाके में स्थित बिलाबॉन्ग स्कूल में पढ़ने वाली तीन साल की मासूम के साथ ड्राइवर ने अश्लील हरकत की थी।

घटना चार दिन पुरानी है। घटना के वक्त महिला हेल्पर भी बस में मौजूद थी। उसने बच्ची को नहीं बचाया। बच्ची के स्कूल से घर पहुंचने पर मां ने कपड़े बदलने पर उसके प्राइवेट पार्ट पर खरोंच के निशान देखे। इसके बाद शक होने पर बच्ची से पूछा कि आपको कोई बैड टच करता है। बच्ची ने अंकल बैड टच करते है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन को शिकायत की। इसके बाद पुलिस कमिश्नर से शिकायत की गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ड्राइवर और महिला हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *