डेंगू के मामलें सुन सभी हैरान,राजधानी में 120 मरीज़ 

देहरादून : अब प्रदेश में डेंगू के मामले डराने लगा है, जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को 24 घंटे के भीतर जिले में नौ नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि की गई है। अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 120 है। जिन नौ मरीजों में डेंगू निकला है। उनमें से महेश (57) निवासी डिफेंस कॉलोनी कैलाश अस्पताल और पूरन (63) निवासी क्लमेंटटाउन वेलमेड अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

 नारायण (60) निवासी बल्लूपुर, बीना पंवार (44) निवासी गंगा विहार राजीव नगर, सीमा (38) निवासी राजीव नगर, सुरेंद्र (57) निवासी डांडीपुर मोहल्ला तिलक रोड, किशोर (46) निवासी तेग बहादुर रोड, प्रीतम (17) निवासी राजीव नगर और मनोज (52) निवासी दिव्य विहार राजीव नगर घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। मरीजों के क्षेत्रों में डेंगू से रोकथाम और बचाव के लिए जरूरी कार्रवाई जा रही है। आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इस वर्ष जिले में डेंगू के 120 मरीज सामने आ चुके हैं। 
पहले के सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। डेंगू प्रभावित औप संवेदनशील क्षेत्रों में नगर निगम, नगर पालिका परिषद और आशा वर्कर्स की ओर से प्रभावी कार्रवाई होने करने में लगे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *