NIA ने मारा दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में छापा

नई दिल्ली : गौरतलब है कि हालिया पंजाब मशहूर गायक सिधुधु मुसेवाला की ह्त्या की गई थी जिसके बाद गायक कीहत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में कई जगहों पर भौचक छपे मारे । अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े संदिग्ध आतंकी गिरोहों के संबंध में तलाशी ली है।  एनआईए ने हरियाणा के यमुनानगर में गैंगस्टर काला राणा के आवास और पंजाब के फरीदकोट में गैंगस्टर विनय देवड़ा के आवास पर छापेमारी की। 
पंजाब मुक्तसर की बागवाली गली स्थित पीपल वाली गली में नई दिल्ली एनआईए की टीम ने मुक्तसर पुलिस सहित एक घर में रेड की और कई घंटे परिजनों से बात कीl मामला अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा हैl मोबाइल सिम से जुड़ा मामला बताया जाता है, जो सिम किसी हत्याकांड में इस्तेमाल हुआ था। 

आपको बतादें की फरीदकोट के कोटकपूरा शहर में एनआईए की टीम ने छापेमारी की। एक फैक्ट्री में तीन घंटे के सर्च के बाद टीम गैंगस्टर विनय दियोडा के घर पहुंची। बताया जा रहा है कि मोहाली में खुफिया विंग मुख्यालय पर हमले की जांच के तहत कार्रवाई की हो रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *