अहमदाबाद : पीएम द्वारा हुआ केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन

नई दिल्ली : आज देश के पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ज़रिये केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन किया है। दो दिवसीय कॉन्क्लेव का आयोजन साइंस सिटी, अहमदाबाद में किया जा रहा है। इसमें एसटीआई विजन 2047 सहित विभिन्न विषयगत क्षेत्रों पर सत्र शामिल होंगे। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी दिया। पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के विकास में विज्ञान उस ऊर्जा की तरह है जिसमें हर क्षेत्र के विकास को, हर राज्य के विकास को रफ़्तार दी जा रही है। आज जब भारत चौथी औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने की तरफ बढ़ रहा है तो उसमें भारत की साइंस और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की भूमिका बहुत ख़ास है। 
पीएम मोदी इस मौके पर कहा कि जब ज्ञान-विज्ञान से हमारा परिचय होता है तब संसार की सभी संकटों से मुक्ति का रास्ता अपने आप खुल जाता है। समाधान और नवाचार का आधार विज्ञान ही है। इसी प्रेरणा से आज का नया भारत, जय जवान,जय किसान, जय विज्ञान के साथ ही जय अनुसंधान का आह्वान करते हुए विकसित हो रहा है। अपनी साइंस और टेक्नॉलॉजी से जुड़ी रिसर्च को हमें लोकल स्तर पर लेकर जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *