देहरादून : उत्तरकाशी में नेशनल हाईवे -123 पर बड़ा दुखद हादसा हुआ है। यमुनोत्री हाईवे पर चामी के पास एक वाहन सुबह करीब छह बजे अचानक से करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया इस वाहन में तीन लोग सवार थे, तीनों देहरादून जा रहे थे। स्थानीय पुलिस ने एक घायल को बचाया गया और जबकि दो की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने वाहन दुर्घटना होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक घायल को बचा लिया गया है। दो की तलाश जारी है। वह घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस और 108 नौगांव मौके पर पहुंच चुकी है। एसडीआरएफ की टीम और 108 नैनबाग रवाना हो हुई है।
गहरी खाई में गिरा वाहन, एक युवक मिला,दो की तलाश

