बड़ी खबर : सात कर्मचारियों ने एक साथ खाया जहर

इंदौर : बड़ी खबर सामने आई है जिसके चलते इंदौर के परदेसी पुरा थाना क्षेत्र के निकट एक निजी कंपनी में कार्यर सात कर्मचारियों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया है। की खबरों की मानें तो, कर्मचारियों ने आज गुरुवार सुबह आत्महत्या करने की नियत से एक साथ जहरीले पदार्थ को खाया। 
कहा जा रहा है, कंपनी ने हाल ही में सातों कर्मचारियों नौकरी से निकाल दिया था। जिसके चलते उन्होंने ऐसा किया। फिलहाल सभी कर्मचारियों को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। आत्महत्या करने वालों में जमनाधर विश्वकर्मा, दीपक सिंह, राजेश मेमियोरिया, देवीलाल करेडिया, रवि करेड़िया, जितेंद्र धमनिया, शेखर वर्मा शामिल हैं। घटना के बाद से कंपनी मालिक रवि बाफना और पुनीत अजमेरा लापता हैं।  इस मामलें की जांच चल रही है।पुलिस के मुताबिक़,सभी की हालत नाजुक है। मरीजों के परिजनों का कहना है कि कंपनी मालिक ने नई कंपनी खोली है और निकाले गए कर्मचारियों को उस नई कंपनी में काम देने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। दबाव में इन्होंने यह कदम उठाया।
कंपनी के एक कर्मचारी ने कहा कि मालिक ने हमें बुधवार को पुरानी कंपनी से निकालकर बाणगंगा स्थित दूसरी कंपनी में काम करने जाने के लिए कहा और न जाने पर कहा कि चाहो तो छुट्टी बना लो। हमारी जगह काम करने के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता से नए लोगों को लाया गया और हमें नौकरी से निकाल दिया। हम सभी लोगों ने तय किया कि अब किसी के घर चल नहीं सकेंगे, इसलिए हमने ये कदम उठाया। 
कर्मचारियों का बयान-
उप निरीक्षक अजय सिंह कुशवाहा थाना परदेशी पुरा ने कहा कि अस्पताल से सात लोगों के जहर खाने की खबर आई सभी सातों लोगों को कई महीने से सैलरी नहीं मिली थी और इन्हें दूसरी कंपनी में शिफ्ट किया गया। इन लोगों ने मालिक से सैलरी मांगी थी, लेकिन पैसा नहीं मिलने पर मजदूरों में ये कदम उठाया। फिलहाल बयान लिए जा रहे हैं आगे की कार्रवाई उसके आधार पर की जाएगी।सभी लोग फिलहाल स्थिर है,और बयान दे सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *