आज मंगलवार सुबह अभिनेता और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामने आई खबरों की मानें तो सीने में दर्द की शिकायत के बाद केआरके को मुंबई के शताब्दी अस्पताल में भर्ती किया गया है। केआरके को आज सुबह ही पुलिस ने विवादित ट्वीट मामले में एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। दुबई से आने के बाद केआरके को आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें बोरीवली में मजिस्ट्रेट की एक अदालत में पेश किया। इस दौरान जांच के लिए पुलिस ने उन्हें चार दिनों की हिरासत में दिए जाने का अनुरोध किया था।
सुबह गिरफ्तार हुए केआरके,शाम को अस्पताल में क्यों हुए भर्ती 2

