Uksssc Paper Leak: नकल माफिया शशिकांत का ख़ास गुर्गा गिरफ्तार

देहरादून : प्रदेश के पेपर लीक मामलें में अभी तक 29 लोगों को धरदबोचा जा चूका है। अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और गिरफ्तारी कर ली है। आज मंगलवार को कुमाऊं में लोहाघाट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बेसिक शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक एसटीएफ 29 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी शिक्षक बलवंत यूपी के नकल माफिया शशिकांत का राइट हैंड है।  बलवंत पहले पीसीओ चलाता था। उसके बाद इलेक्ट्रानिक सामान बेचता था। इसके बाद वह शिक्षक बनकर धांधली बाजी में उतरा।  आरोपी बलवंत ने उत्तर प्रदेश के नकल माफिया शशिकांत के माध्यम से पेपर लीक किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *