एसडीएम समेत 34 लोगों की बिगड़ी तबीयत,आईसीयू फुल 

रुद्रपुर : आज मंगलवार को उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में सुबह ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में कबाड़ी की दुकान में रखे गैस सिलेंडर से जहरीली गैस का रिसाव के बाद हड़कंप मच गया है और गैस की चपेट में आकर कई लोग बेहोश हो गए। घटना की खबर मिलते ही एसडीएम, सीओ, फायर ब्रिगेड की टीम, स्थानीय पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर गए। गैस रिसाव की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम भी गैस की चपेट में आ गई। इस दौरान किच्छा क्षेत्र के उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव व एसडीआरएफ के करीब आठ जवानों की भी तबीयत खराब हो गई है आओर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। 

गैस का रिसाव होने के बाद आस-पास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और सांस में दिक्कत होने लगी। साथ ही उल्टी होने की समस्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बेहोश हुए करीब 34 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जिला अस्पताल का आईसीयू वार्ड भी फुल हो गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *