लगातार पहाड़ों पर जारी बारिश ने सभी को परेशान किया हुआ है। जगह जगह तबाही और जाने जा रही है अभी भी ये बारिश की वजह से तबाही का मंजर कम नहीं हुआ है आज सोमवार को भी प्रदेश के 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी देहरादून में भारी बारिश के बाद एक पुराने घर की छत गिरने की खबर है,जिसमें दबकर तीन लोगों की मौत हुई है। उत्तराखंड में हो रही बारिश के बाद यूपी में गंगा का जलस्तर बढ़ोतरी पर है। वाराणसी मंडल के कई जिलों में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। प्रयागराज में भी गंगा-यमुना खतरे के निशान से 1.10 मीटर ऊपर हैं। बाढ़ से लोगों का हाल बेहाल है। रास्ते बंद हैं।
बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल और चंपावत जिलों में आने वाले 24 घंटे के अंदर भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की तरफ से एडवाइजरी के अनुसार,जिलों के ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। बाकी इलाकों में तेज गर्जना के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। मिर्जापुर में गंगा का जलस्तर खतरे का निशान 77.724 पार कर 77.92 मीटर पर पहुंच गया है। बलिया में केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार गंगा का जलस्तर रविवार की शाम चार बजे 59.450 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरा बिंदु 57.615 मीटर है। मिर्जापुर में गंगा का जलस्तर खतरे का निशान 77.724 पार कर 77.92 मीटर पर पहुंच गया है। प्रति घंटे 1.5 सेंटीमीटर की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि जारी रही।
यूपी-उत्तराखंड मौसम विभाग का अलर्ट जारी,देहरादून में घर गिरा 3 मौतें

