उत्तर प्रदेश में आज हुआ “मिशन शक्ति” के तीसरे चरण का शुभारम्भ,महिलाओं को मिला सम्मान

लखनऊ : गौरतलब है कि यूपी योगी सरकार द्वारा शुरू की गई महिलाओं-बेटियों को सुरक्षा देने के लिए उन्हें जागरूक करने के लिए “मिशन शक्ति अभियान”शानदार प्रदर्शन किया है। ख़ुशी की बात है कि इस योजना के तीसरे चरण का आज  प्रदेश में शुभारंभ हो गया। जिसके चलते यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज कार्यकर्म आयोजित किया गया। जहाँ इस भव्य आयोजन में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े चेहरे मौजूद रहे। 
सुबह आयोजित हुए इस कार्यक्रम में “मिशन शक्ति” के पहले व दूसरे चरण में सराहनीय कार्य करने वाली  47 जिलों की 75 महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को शक्ति पुरस्कार से नवाज़ा गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत 29.68 लाख महिलाओं के खातों 451 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए। वहीं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 1.55 लाख बेटियों के खातों में 30.12 करोड़ रुपये देने की बात कही। महिला बीट पुलिस अधिकारी की तैनाती के साथ ही 84.79 करोड़ रुपये की लागत से 1286 थानों में पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा।  इसके अलावा 59 हजार ग्राम पंचायत भवनों में मिशन शक्ति कक्ष का भी आरम्भ किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *