चंडीगढ़ : भाजपा महिला नेता, और बिग बॉस फेम और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का आकस्मिक हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उनके भाई वतन ढाका ने मौत की जानकारी साझा की है। उनकी एक बेटी है। वहीं सोनाली फोगाट की मौत की सूचना पर उनका परिवार भूथन से गोवा के लिए निकल गया है। 2016 में सोनाली के पति संजय फोगाट भी फार्म हाउस में मृत पाए गए थे । फतेहाबाद के भूत्थन खुर्द में ढाका परिवार की बेटी सोनाली 22 से 25 तक अपने गोवा टूर पर थी। और सोनाली अपने टिकटॉक वीडियोज़ को लेकर हमेश सुर्ख़ियों में रहीं हैं।
सोनाली की पहचान –सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग को चुनकर की थी जिसके बाद हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। दो साल बाद 2008 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। 2019 में भाजपा की टिकट पर आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। सोनाली पंजाबी और हरियाणवी फिल्में, म्यूजिक वीडियोज भी किए। उन्होंने साल 2019 में फिल्म छोरियां छोरों से कम नहीं होती में काम किया था। यह उनकी पहली फिल्म थी। बिग बॉस के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि उनके पति के निधन के बाद बहुत से लोगों ने उनका मानसिक उत्पीड़न करने की कोशिश की थी।

