Heavy Rain Alert : इन 4 राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी 

नई दिल्ली : भारी बारिश के जहां हिमांचल उत्तराखंड राज्यों बारिश से तबाही मचाई  हुई है वहीं देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज सोमवार को मध्यप्रदेश, यूपी, राजस्थान व गुजरात के कुछ इलाकों में जबरदस्त बारिश होने की आशंका जताई है। अलर्ट जारी हुआ है। 
मौसम विभाग की मानें तो,उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश में बना दबाव क्षेत्र पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी इलाके में आगे बढ़ रहा है। यह राज्य में दमोह के आसपास केंद्रित है। इसके असर से पश्चिमी मध्यप्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो की आशंका बनी हुई है। इसके साथ ही मध्य महाराष्ट्र में कुछेक स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसी तरह पूर्वी मध्यप्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान और उत्तरी गुजरात में भी आज भारी वर्षा हो सकती है। उक्त राज्यों के कुछ इलाकों में बाढ़ के भी हालात बन सकते हैं। 
विभाग  ने इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है,जिनमें भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, सागर दमोह, नरसिंहपुर और जबलपुर। वहीं, रीवा, नर्मदापुरम, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, खंडवा और देवास के लिए ऑरेंज अलर्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *