कोरोना से राहत,सक्रिय मरीज़ो की संख्या घटी, 24 घंटे में 11,539 मामले

नई दिल्ली: देश में कोरोना की रफ़्तार फिर कुछ कम सी हुई है। देश में इसका ग्राफ नीचे गिरा है जिसके चलते कोरोना मरीजों के बीच सक्रिय संक्रमितों की संख्या एक लाख से नीचे पहुंची है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब 99,879 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। जबकि, शनिवार तक सक्रिय मरीजों की संख्या 1,01,166 थी। 


ताजा आंकड़ों की मानें तो,शनिवार के मुकाबले आज नए कोरोना मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। देश में आज 11,539 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि, शनिवार को देश में 13,272 नए कोरोना संक्रमित मिले थे।

24 घंटे में 34 लोगों की मौत 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देशभर में पिछले 24 घंटों में 34 लोगों की मौत हुई। इसमें अकेले केरल में हुईं नौ मौतें शामिल हैं। अब देश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,27,332 तक पहुंच गया है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.23 प्रतिशत शामिल है, जबकि रिवकरी रेट 98.59 प्रतिशत है। वहीं दैनिक संक्रमण दर घटकर 3.75 प्रतिशत पहुंच गया है। साप्ताहिक संक्रमण दर 3.88 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि, मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं अब तक कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत देश में 209.67 करोड़ खुराकें लगीं हैं।

दिल्ली में डर –दिल्ली में 1109 नए मामले सामने आए और नौ मरीजों की मौत हो गई। यहां पिछले 20 दिनों में 100 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *