पटना : बिहार में जबसे भाजपा और जेडीयू का गठबंधन टूटा है तबसे ही अब दोबारा,एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। आज दोपहर दो बजे राजभवन में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री तो तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पहुंचेंगे। वहीं भाजपा आज सभी जिलों में जद (यू) नेता द्वारा विश्वासघात के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध (महाधरना) करेगी। जिसके बाद ब्लॉक स्तर पर आंदोलन होगा। नीतीश कुमार आज आठवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने लालू यादव के पुरान ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा है कि “सांप आपके घर घुस गया है लालू जी।
दरअसल, 2017 में नीतीश जब आरजेडी से अलग हुए थे तब लालू ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि नीतीश सांप है जैसे सांप केंचुल छोड़ता है वैसे ही नीतीश भी केंचुल छोड़ता है और हर 2 साल में साँप की तरह नया चमड़ा धारण कर लेता है। किसी को शक?”;खबरों की मानें तो नीतीश कुमार की नई सरकार में 35 विधायक मंत्री बनेंगे। 16 आरजेडी, 13 जदयू के हो सकते हैं जबकि एक हम के और दो कांग्रेस के मंत्री बन सकते हैं। यानी कि इस बार भी नीतीश मंत्रिमंडल में आरजेडी का दबदबा होगा।

