हरिद्वार : राष्ट्रीय नदी गंगा के संरक्षण और उसे साफ़ स्वच्छ रखने के उद्देश्य से केंद्र सरकार नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा जैसी योजनाएं संचालित करने को है इसी कड़ी में राष्ट्रीय नदी को साफ सुथरा किया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड, यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों स्कूली बच्चों की भी सयता ली जाएगी।
भारतीय वन्यजीव संस्थान के नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा यूनिट की ओर से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में गंगा नदी के किनारे स्थित स्कूली बच्चों को न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी जा रही, वरन स्कूली बच्चों को गंगा नदी की जैव विविधता के बारीकियों से भी अवगत किया जाएगा।
संस्थान की वरिष्ठ वैज्ञानिक और नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा की नोडल अधिकारी डॉ. रुचि बडोला ने इस विहस्य में बताया कि फिलहाल देश के 3,264 स्कूली बच्चों को गंगा की जैव विविधता के साथ ही गंगा नदी में पाई जाने वाली कई प्रजातियों के जलीय जंतुओं, पक्षियों के साथ गंगा नदी में पाई जाने वाली वनस्पतियों के विषय में भी सभी तथ्यों पर बताया जाएगा।

