आज सीएम धामी दिल्ली में,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी बैठक में शामिल

देहरादून : आज प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली रवाना हुए है। वहां पहुंचकर कल रविवार को नीति आयोग की बैठक में वो शामिल होंगे। जिससे पहले आज शनिवार को वह आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर पीएम मोदी की बैठक में भाग लले रहे हैं। 

आज शनिवार को मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु, प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु, सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम व अन्य अधिकारियों की टीम भी दिल्ली गई है। और आगामी सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बैठक है जिसमें  मुख्यमंत्री उत्तराखंड राज्य की सड़क ,टनल एवं रोपवे परियोजनाओं से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर चर्चा करेंगें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *