नागपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से अपील के बाद भी तिरंगे की फोटो अपनी प्रोफ़ाइल पिक्चर पर नहीं लगाने के बाद आरएसएस ने जवाबी निशानेबाजी की है और संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने राहुल गांधी या कांग्रेस का नाम बिना बोले कहा है कि “तिरंगे पर राजनीति नहीं की जाना चाहिए।
उधर, राहुल ने लगातार दूसरे दिन इस मामले में संघ पर निशाना साधा है। इस पर कांग्रेस का नाम लिए बगैर संघ पदाधिकारी ने कहा कि “वह पार्टी ऐसे सवाल उठा रही है, जो देश के विभाजन की जिम्मेदार है।” इसके अलावा सोशल मीडिया में संघ की इस बात को लेकर आलोचना की जा रही है कि उसने अपने सोशल मीडिया खातों में तिरंगे की प्रोफाइल पिक्चर क्यों नहीं लगाई? यह मसला हल्का नहीं बल्कि अब भारी राजनीति कर रहा है। बीते दिन बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कल कर्नाटक दौरे के वक्त और आज फिर आरएसएस पर निशाना साधा था।
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि, ‘इतिहास गवाह है कि हर घर तिरंगा अभियान चलाने वाले एक ऐसे संगठन से निकले हैं जिसने 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया। उन्होंने कहा, स्वतंत्रता संग्राम के समय से वे कांग्रेस पार्टी को रोक नहीं पाए और आज भी नहीं रोक पाएंगे।’

