लखनऊ : सीएम योगी ने कहा कि उज्ज्वल भारत के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए बिजली महोत्सव व ऊर्जा महोत्सव को मनाया गया और मुख्यमंत्री योगी ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में 2,723.20 करोड़ रुपये की लागत से 17 पारेषण एवं वितरण उपकेन्द्रों का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री योगी ने ये भी कहा कि जिन जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर परियोजना पूरी हुई है उन्हें बधाई दी गई है। जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है उनका समय पर कार्य पूरा किया गया है।
आज इस कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि 1.21 लाख गांव में आजादी के बाद भी बिजली नहीं थी हमारी सरकार ने अब हर घर बिजली के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। प्रदेश का हर जिला और गांव वीआईपी होगा। पहले चार जिलों में बिजली मिलती थी। अब सभी जगह रोस्टर के अनुसार बिजली दे रहें है। अगले पांच साल में अपनी बिलिंग और कनेक्शन एफिशिएंसी को बढ़ाना विभाग के लिए चुनौती है। हमें विद्युत की दृष्टि से आत्मनिर्भर बनना है।

