Uttarakhand: भाजपा के नए अध्यक्ष बनें पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट

देहरादून : आज शनिवार को उत्तराखंड में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष पद बदला गया जिसकी कमान अब नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को सौपी गई है। दिल्ली में बीते बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी और उसके बाद से ही अटकलें लग रही थीं। पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने वाली है। इससे पहले प्रदेश भाजपा की कमान वरिष्ठ और अनुभवी नेता मदन कौशिक के हाथों में थी। विधानसभा चुनाव के बाद से कौशिक के स्थान पर गढ़वाल मंडल के किसी ब्राह्मण नेता को संगठन की कमान सौंपे जाने की बाते हो रही थीं।  नाम का एलान होने के बाद अब वे मदन कौशिक से मिलने उनके आवास पर जाएंगे। इसके बाद दोनों पार्टी कार्यालय में जाएंगे। वहां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक विधिवत रूप से उन्हें कार्यभार दिया जाएगा। 

पूर्व में रहे प्रदेश अध्यक्ष –बच्ची सिंह रावत – 2007 से 2009
बिशन सिंह चुफाल – 2009 से 2013 
तीरथ सिंह रावत – 2013 से 2015 
अजय भट्ट – 2015 से 2020
बंशीधर भगत-  2020 से 2021
मदन कौशिक-2021 से 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *