लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज विधानसभा में योगी सरकार द्वारा पेश किए गए अनुपूरक बजट को प्रदेश की गरीब जनता के लिए बेकार बताया है,उन्होंने कहा है कि ये बजट जनता का दिल दुखाने वाला है। राज्य सरकार तमिलनाडु की तरह पेट्रोल की कीमत 3 रुपए कम कर देती तो जनता को कुछ राहत महसूस होती।
मायावती ने ये भी कहा कि भाजपा सरकार ने जिस तरह से अधिक वादे व ऐलान किए हैं,उसके अनुसार प्रबंधन न होने से ये घोषणाएं सिर्फ कागज पर ही रह जाएंगी जबकि बसपा की सरकार में घोषणाओं से पहले वित्तीय प्रबंधन करना जरूरी था। मायावती ये भी बोल गयीं की और सरकारों और बसपा में बस यही एक बड़ा फर्क है।
अनुपूरक बजट पर मायावती का वार,बोलीं-जनता को दुखी करने वाला बजट

