नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की विवादित टिप्पणी के विरोध में आज भाजपा नेताओं ने लोकसभा में सोनिया गांधी से माफी की बात कही है इस मांग करते हुए भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि सोनिया गांधी, आपने द्रौपदी मुर्मू के अपमान को मंजूरी दी। संसद के दोनों सदनों में हंगामा जारी है। राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई है। हंगामे के बीच तीन और राज्यसभा सांसद सस्पेंड हुए है और आप सांसद सुशील गुप्ता, संदीप पाठक और निर्दलीय सांसद अजीत कुमार भुइयां को निलंबित कर दिया गया।
भाजपा ने सोनिया गांधी से माफी मांगने को कहा,जानिए बवाल !

