देश में फिर कोरोना  का ग्राफ ऊपर,एक दिन में 18 हजार से ज्यादा मामलें 

देश में फिर से कोरोना वायरस संक्रमण से डर पैदा होता दिख रहा है। जिसके चलते आज बुधवार को 18,313 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये बीते दिन मंगलवार की तुलना में अधिकता में हैं। मंगलवार को 14,830 नए मामलें  मिले हैं। बुधवार को 57 मरीजों ने महामारी से मरे है।
इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों में 20,742 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। बीते कल मंगलवार की अपेक्षा आज नए केस ज्यादा मिले, लेकिन सक्रिय केस में 2486 की कमी आई है। आज देश में सक्रिय कोरोना केस की संख्या 1,45,026 दर्ज हुई। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 4.31 फीसदी रही। मंगलवार की तुलना में बुधवार को मौतें भी ज्यादा हुईं। कल 36 लोगों की मौतें दर्ज हुई थीं

दैनिक उतार चढ़ाव –

  • 27 जुलाई- 18,313
  • 26 जुलाई- 14,830 
  • 25 जुलाई- 16,866 
  • 24 जुलाई- 20,279
  • 23 जुलाई- 21,411
  • 22 जुलाई- 21,880 
  • 21 जुलाई- 21,566 
  • 20 जुलाई- 20,557

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *