हरिद्वार: शिव के सावन महीने में ‘मुझे भी जन्म लेने दो’ के बड़े सन्देश के साथ प्रदेश उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बेटियों का लिंग अनुपात बेटों के बराबर करने की खातिर लोगों को जागरूक किया जिसमें आज मंगलवार कांवड़ यात्रा निकाली। कांवड़ यात्रा के लिए उन्होंने सुबह हरकी पैड़ी पर [पहुंचकर पूजा की। इसके बाद वहां से पैदल चलकर ऋषिकेश में वीरभद्र महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रैली निकली।
इस दौरान उनके साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं, सुपरवाइजरों समेत 200 महिलाएं मौजूद रहीं। कांवड़ यात्रा 14 जुलाई से चल रही है। पहले से इस कार्यक्रम के मुताबिक़,आज सुबह मंत्री रेखा आर्य हरकी पैड़ी पहुंचीं और वहां गंगा की पूजा-अर्चना करने के बाद कांवड़ उठाई और निकलीं। बेटियों का लिंग अनुपात 1000 बेटों के बराबर करने के मकसद से लोगों तक ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश पहुंचाने व लोगों को जागरूक करने के लिए कांवड़ यात्रा निकाल रही हैं।

