टीवी इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा दुनिया से हुआ अलविदा,एक बच्चा और पत्नी हुए ग़मगीन 

टीवी जगत से दुखद खबर मिल रही है जिसके चलते सभी को अपने हास्य अभिनय से हसानें वाले मशहूर कलाकार दीपेश भान का निधन हो गया है। दीपेश पॉपुलर टीवी सीरियल ‘भाभीजी घर पर है’ में मलखान सिंह के किरदार में काफी मशहूर हुए। वह लंबे समय से इस सीरियल से जुड़े हुए थे। अभिनेता के निधन की पुष्टि शो के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत ने की है। दीपेश अपने पीछे पत्नी और एक बच्चे को दुखद समय में छोड़ गए हैं। उनकी शादी साल 2019 में दिल्ली में हुई थी। 


दीपेश शुक्रवार को क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन क्रिकेट खेलते समय वह अचानक गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। और यहां पर डॉक्टरों ने अभिनेता को मृत घोषित कर दिया। असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत के साथ-साथ एक्टर वैभव माथुर ने भी दीपेश भान के निधन की खबर को कंफर्म किया है। आज दीपेश के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि हां अब वह नहीं रहे हैं। इस पर मैं कुछ नहीं बोलना चाहता, क्योंकि बोलने को कुछ बचा ही नहीं है। दीपेश और माथुर दो दोस्त की भूमिका में थे और दोनों का काफी ज्यादा पटती भी थी।दीपेश टीवी की दुनिया से लंबे समय से जुड़े हुए थे। ‘भाभीजी घर पर हैं’ से पहले वह ‘कॉमेडी का किंग कौन’, ‘कॉमेडी क्लब’, ‘भूतवाला’, ‘एफआईआर’ समेत कई कॉमेडी शोज का हिस्सा रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *