नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली से फिर एक शर्मनाक घटना सामने आई है,जिसनें फिर राजधानी को दागदार किया है। मामला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का है जहां एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। 30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 8-9 पर इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस स्टाफ की झोपड़ी में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला के साथ हैवानियत करने वाले सभी चार आरोपी रेलवे के विद्युत विभाग में कर्मचारी हैं। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार करके जांच जारी है।
शर्मनाक: दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म,संगी साथियों ने ही किया अपराध

