196 संविदा जूनियर इंजीनियरों को बड़ी राहत,लोनिवि मंत्री के आदेश को किया धन्यवाद 

देहरादून: सभी जानते कि उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग में हड़ताल के चलते 96 संविदा जूनियर इंजीनियरों को विभाग से हटाया गया था जिन  सभी को अब बहाल कर दिया गया है। लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश पर जूनियर इंजीनियर बहाल हुए हैं। लोक निर्माण विभाग में संविदा पर कार्यरत जूनियर इंजीनियर सेवा विस्तार सहित कुछ अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत थे।लोक निर्माण आयोग विभाग ने आंदोलन कर रहे जूनियर इंजीनियरों की सेवा समाप्त करके निकाल दिया था इनमें 181 हड़ताली जूनियर इंजीनियर थे जबकि कुछ हड़ताल में शामिल नहीं हुए थे जिन्हें आज लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के हस्तक्षेप के बाद जूनियर इंजीनियरों की सेवा बहाल हो गई है।संविदा पर रखे गए अन्य 90 जूनियर इंजीनियरों की बहाली के लिए प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने हटाए गए जूनियर इंजीनियरों की बहाली पर खुशी जताते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद  किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *