रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा,दर्दनाक मंजर देख सभी हैरान 

रुद्रप्रयाग : बारिश मूसलाधार होने के बाद से उत्तराखंड के काई इलाकों से बड़े हादसों की खबरे मिलती ही जा रही है इसी कड़ी में आज बुधवार सुबह भी ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नारकोटा में निर्माणाधीन पुल के एक एबेंडमेंट में ऊपर से मलबा अचानक आ गिरा और दो मजदूरों की मौत हो गई । जबकि कई मजदूरों के मलबे में दबे हुए है।आज  बुधवार सुबह रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नारकोटा में ये हादसा हुआ है । यहां निर्माणाधीन पुल की सैटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि कुछ मजदूर अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। घटनास्थल परपहुंची एसडीआरएफ की टीम मजदूरों को निकालने के लिए भारी मशक्कत में लगी हुई है। 
भारी बारिश के कारण पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहा है। नदी नाले भी उफान पर है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हरिद्वार समेत राज्य के नौ जिले में अगले 24 घंटे के भीतर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी हुआ है। किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *