देहरादून : कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी हैं जिसमें हरिद्वार प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद हैं,यात्रा के दौरान पुलिस की ज़िम्मेद्दारी और ड्यूटी बढ़ जाती है,जिनके काम को सराहते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी करने वाले ड्राइवर और कंडक्टरों को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर उन्हें खुश किया जाएगा। बीते दिन सोमवार को परिवहन निगम ने कांवड़ यात्रा के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। निगम के संचालन करता दीपक जैन की तरफ से आदेश जारी हुआ जिसमें कहा गया है कि इस बार कांवड़ यात्रा 17 जुलाई से 26 जुलाई के बीच चलेगी। इस अवधि में सभी ड्राइवर व कंडक्टर को बसों का संचालन स्थानीय पुलिस-प्रशासन की ओर से निर्धारित मार्गों पर करना है।खबर है कि कांवड़ यात्रा में हरिद्वार से दिल्ली मार्ग को बंद किया गया है जिसके चलते वाहनों को दूसरे तय मार्गो की तरफ मोड़ा जाएगा।
उन मार्गों की सूची सभी मंडलीय प्रबंधकों और सहायक महाप्रबंधकों को निगम मुख्यालय को भेजनी होगी। उसी हिसाब से टिकट मशीन में रूट के मुताबिक किराये का अपडेशन किया जाएगा। कांवड़ के कारण अगर किसी स्थान पर पुलिस प्रशासन रूट डायवर्ट करता है तो मशीन में अतिरिक्त टिकट का विकल्प दिया गया है। कंडक्टर उसी अतिरिक्त दूरी के हिसाब से अतिरिक्त टिकट दे सकेंगे। कांवड़ यात्रा की विशेष अवधि 21 जुलाई से 26 जुलाई के बीच कांवड़ क्षेत्र से दिल्ली और स्थानीय मार्गों पर ड्यूटी करने वाले ड्राइवर कंडक्टरों को छह दिन की उपस्थिति में 1500 किलोमीटर अर्जित करने पर एक हजार रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

