खुशखबरी: उत्तराखंड में नौकरियों की बरसात,जानिए किन विभागों में खुले दरवाज़े 

देहरादून : उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी भरी खबर है जिसके चलते अब मानसून में उनके लिए नौकरियों की बरसात होगी। मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू के निर्देशों के बाद विभागों ने भर्तियों के प्रस्ताव भर्ती संस्थाओं को भेजी हैं। आपको बतादें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जल्द ही प्रदेश में अलग-अलग विभागों के 650 से अधिक पदों पर भर्तियां निकालेगा।

आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि उन्हें अपर निजी सचिव सचिवालय प्रशासन के 88 पद, पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार के तीन पद, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 11 पद, आयोग, शासन व परिषद में सहायक समीक्षा अधिकारी के करीब 120 पदों के अधियाचन मिले हैं और पॉलिटेक्निक प्रवक्ता के 398 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव पहले ही मिल चुका है, जिसमें अब 39 पद और बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रस्तावों का अध्ययन किया जा रहा है। जल्द ही भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाएंगे। पॉलिटेक्निक प्रवक्ता पदों के लिए भर्ती का सिलेबस तैयार किया जा रहा है।


वन विभाग में अवसर –वन निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक सहित अलग-अलग करीब 1500 पदों के भर्ती के प्रस्ताव उन्हें मिले हैं। इनपर भी अध्ययन जारी है। इसके अलावा श्रम विभाग के अंतर्गत ईएसआई में चिकित्सकों के 35 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिल चुका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *