लखनऊ : राजधानी लखनऊ में जल्दी ही दूसरी कुत्ते के काटने की घटना सामने आई है पहले एक पिटबुल प्रजाति के कुत्ते ने 85 वर्षीय महिला को काटा और उनकी मृत्यु हो गई वहीँ अब मामला मासूम ढाई साल के बच्चे को काटने का सामने आया है। दरअसल,कमिश्नरेट लखनऊ सैरपुर थाना क्षेत्र छठामील पर जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने पड़ोस के ढाई साल के मासूम को बुरी तरह से नोंच डाला। बच्चे की मां विनीता और पिता आशा राम ने इसकी शिकायत जब कुत्ते के मालिक से की किसी सहानुभूति के वजाये मालिक उलटा परिजनों पर ही भड़क गया और मां बाप को धमकी दे डाली।
राजधानी में अनामिका कॉलोनी में रहने वाली विनीता और आसाराम के ढाई साल के मासूम कृष्णा को शुक्रवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले किशोर नामक व्यक्ति के पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने बुरी तरह से नोच नोच कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित मासूम बच्चे के मां बाप ने जब इसकी शिकायत जर्मन शेफर्ड के मालिक किशोर से की तो आरोप है कि कुत्ते पर नियंत्रण करने के बजाए किशोर उल्टा दोनों पर गुस्सा गया । और कहने लगा की दुबारा दिख गए तो अबकी खुद कुत्ता पीछे छोड़ू दूंगा। बच्चे का इलाज करने वाले डॉक्टर को भी बच्चे दोबारा इलाज न करने की धमकी दी।

