मौत के चार साल बाद शिक्षक का तबादला,शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश

रुद्रप्रयाग जिले में मरे हुए शिक्षक का ताबदला हुए जानें पर बरपे बवाल के बाद प्रदेश शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने महानिदेशक को जांच के निर्देश जारी किए और कहा कि तीन दिन के भीतर जांच कर मामले में कार्रवाई हो। मंत्री ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। 
  
गंभीर बीमार शिक्षक बीरपाल सिंह कुंवर इलाज के लिए सुगम क्षेत्र के स्कूल में अनुरोध के आधार पर तबादला चाह रहे थे, लेकिन विभाग ने उनकी मौत के चार साल बाद अब उनके तबादले का आदेश जारी किया। रुद्रप्रयाग जिले में वार्षिक स्थानांतरण 2022-23 के तहत मृतक शिक्षक के तबादले का प्रकरण सामने आने पर मंत्री ने सख्ती दिखाई है।जांच के निर्देश हुए, लेकिन इतनी बड़ी लापरवाही के बाद भी अब तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।इस मामले में प्रथम दृष्टया विभागीय अधिकारियों की अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही प्रतीत होती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी को तत्काल विभागीय समिति गठित कर तीन दिन के भीतर जांच कराने के साथ ही लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्थानांतरण प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *