रुला देगी इस बेटी की आपबीती,जानकार माँ के पैरो की ज़मीन खिसकी

भगवानपुर/रुड़की: पिता बेटी के रिश्ते को तारतार करने वाला मामला सामने आया है, भगवानपुर क्षेत्र में नाबालिग बेटी से पिता द्वारा दो साल तक दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने किशोरी के स्कूल की प्रधानाचार्य की तहरीर पर छात्रा के पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। छात्रा का मेडिकल किया गया है। इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी है कि बिहार के जिला रोहतास के थाना नटवार क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी परिवार के साथ भगवानपुर के एक गांव में किराए पर रहता है। वह एक फैक्टरी में टेक्नीशियन का काम करता है। उसकी बेटी क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ाई कर रही है।

 जान से मारने की दी थी धमकी –कुकर्मी पिता लगातार दो साल से नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। पिता की हरकतों से परेशान होकर मंगलवार को छात्रा ने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य और मां को पूरी बात से अवगत कराया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *