Breaking : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या,सभा में चली गोली 

आज का दिन बड़ी खबर लेकर आया सुबह जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या कर दी गई हैं। उन पर आज सुबह शुक्रवार को शहर में फायरिंग हुई और एक इलेक्शन कैंपेन के दौरान उन्हें दो गोली मार दी गई है। नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में आबे का इलाज चल रहा था भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे जापान में करीब 11:30 बजे सुबह को भाषण के दौरान आबे पर सभा में मौजूद एक हमलावर ने पीछे से गोलियां चलाईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और 6 घंटे बाद उन्होंने आखिरी सांस ली।

हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम यामागामी तेत्सुया है। बताया जा रहा है कि 42 साल का यामागामी आबे की नीतियों से नाखुश था।

भाषण के दौरान चली गोली-

उच्च सदन के चुनाव होने हैं। शिंजो इसके लिए कैंपेनिंग कर रहे थे। इस सभा में जिसमें 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। जब आबे भाषण देने आए तो पीछे से एक हमलावर ने गोली चलाई। 

शिंजो पीएम मोदी के दोस्त-

 उनकी गुजरात और बनारस यात्रा काफी चर्चित रही। 25 जनवरी 2021 को भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *