हरिद्वार : दिनदहाड़े घुसा गुलदार,मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू 

हरिद्वार: बीते दिन मंगलवार को हरिद्वार के हरकी पैड़ी के निकट भूरे की खोल बस्ती में अचानक गुलदार घुस जाने से अफरातफरी मच गई जिसके बाद वो नजदीक हनुमान मंदिर के आसपास घूमता रहा और डर से लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर दिए और छतों से वीडियो बनाते रहे। वन विभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने घंटों की मशक्कत के बाद गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया गया। 

उत्तरी हरिद्वार की कई कॉलोनियां राजाजी रिजर्व के जंगल से लगी हुई जिसकी वजह से वहां से कई दिनों से गुलदार आ रहा था। कल मंगलवार को सुबह 9.30 बजे गुलदार हनुमान मंदिर के पास देखा गया और फिर खोल बस्ती में पहुंच गया। बस्ती में गुलदार देखकर गुलदार बस्ती की गलियों में टहलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *