हरिद्वार : उत्तराखंड प्रशासन इस वर्ष होने वाली कांवड़ यात्रा पर पूरी चौकसी में लगी है जिसके मद्देनज़र शहर में कांवड़ यात्रा के दौरान अब होटलों व धर्मशालाओं में बिना पहचान पत्र के ठहरने की व्यवस्था का लुत्फ़ आप नहीं ले सकेंगे। साथ ही कांवड़ियों की भीड़ के चलते व्यापारियों का माल दुकान में आने और ले जाने वाली समस्या को देखते हुए समय भी तय किए गए हैं।मेला नियंत्रण भवन के सभागार में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने होटल, धर्मशाला एसोसिएशन एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ कांवड़ मेले के लिए तैयारियों पर बैठक की थी।
इस बीच 14 से 27 जुलाई तक होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर बातचीत हुई है और साथ ही होटल एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा है किकांवड़िये होटल और धर्मशालाओं में ठहरना पसंद करते हैं।पार्किंग की कहां-कहां व्यवस्था की जा सकती है, इस पर उन्होंने अपने सुझाव दिए। जिलाधिकारी ने होटलों के किराये की जानकारी ली। व्यापारियों ने बताया कि होटलों के किराये को लेकर कभी भी कोई विवाद नहीं हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी की भी गलत हरकतों का पता चले तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी।

