देहरादून : गौरतलब है कि केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह के दर्शन खोल दिए गए थे लेकिन अब इसपर बवाल हुआ है क्यूंकि गर्भगृह का वीडियो वायरल होने के बाद एक ओर जहां बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इसकी जांच बैठाई है तो दूसरी ओर उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि बदरीनाथ और केदारनाथ में मंदिर से कुछ दूरी पर तीर्थयात्रियों के लिए क्लॉक रूम बनाकर उनके मोबाइल, पर्स, कैमरे रखने की का इंतज़ाम हुआ है। बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू को पत्र लिखकर केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिरों के निकट क्लॉक रूम बनाने का सुझाव दिया है।
ताकि मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे तीर्थयात्रियों के मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैग जमा हो सकें। श्रद्धालुओं को केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश की छूट दी गई थी। इसके बाद कुछ लोगों ने गर्भ गृह का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। इस पर श्रद्धालुओं और तीर्थपुरोहितों ने कड़ी आपत्ति जताई। सचिव डॉ. संधु को पत्र भेजकर सुझाव दिया है कि तीर्थयात्रियों की ऐसी गतिविधियां फिर सामने न आएं, इसलिए मंदिरों की कुछ दूरी पर क्लॉक रूम स्थापित किए जाएं।

