देहरादून : आज मंगलवार को देहरादून स्थित राजपुर रोड में वीवो कंपनी के ऑफिस में ईडी ने छापा मारा जहां ईडी के छापा मारने की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस की फोर्स मौजूद रही। मनी लॉन्ड्रिंग के केस में देशभर में 44 जगहों पर छापे मारे गए हैं। इसी बीच मंगलवार को देहरादून स्थित राजपुर रोड में वीवो कंपनी के ऑफिस में ईडी ने छापा मारा। टीम अभी ऑफिस के अंदर है। जबकि बाहर पुलिस कर्मी तैनात हैं। अभी तक कोई खास जानकारी बाहर नहीं आई है।
देहरादून वीवो कंपनी के ऑफिस में ईडी का छापा,मचा हड़कंप

