Breaking:चीनी मोबाइल निर्माता कंपनियों पर कार्रवाई,ईडी का छापा 

चाइनीज़ स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों पर गाज गिरी है। इसी कड़ी में वीवो व उससे संबंधित कंपनियों के खिलाफ आज मंगलवार को ईडी की तरफ से कार्रवाई हुई है। ईडी की टीम ने देशभर में वीवो व उससे संबंधित कंपनियों के 44 ठिकानों पर छापेमारी की। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में ईडी की तरफ से गई है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की गई है। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी जारी है और जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस मामले में सीबीआई भी जांच कर रही है। बता दें, चाइनीज फर्म पहले से ही भारतीय जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। 

क्या मामला –Xiaomi Corp. भी जांच के दायरे में आई है। भारत-चीन के बीच सीमा पर टकराव के बाद चीनी कंपनियों पर भारत सरकार ने सख्त रुख अख्तियार किया है। टिकटॉक समेत 200 से ज्यादा मोबाइल ऐप बंद हुईं हैं . 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *