पांच जिलों में आज भारी बारिश की संभावना,येलो अलर्ट 

मानसून के दस्तक के बाद उत्तराखंड में भारी बारिश बनीं हुई है परवर्तीय इलाकों में घटनाओं का सिलसिला तेज़ है। आज मंगलवार 24 घंटे में देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, चंपावत में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।  24 घंटे में दून के अलावा चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल समेत सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। 
मौसम विभाग ने बताया है कि, 24 घंटे में दून व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। 
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, चंपावत में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *