सरकार के 100 दिन,सीएम ने गिनाई उपलब्धियां,टाइटल सॉन्ग रिलीज 

 देहरादून : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज प्रदेश सरकार के 100 दिन पूर्ण हो जानें पर ग्राम्य विकास विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां आज सीएम धामी ने सरकार की सौ दिन की उपलब्धियां तो बताई ही और उधर विपक्ष ने सरकार के सौ दिन के कार्यकाल पर कई सवाल उठाए।

सांग रिलीज़-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर चीड़बाग देहरादून में शौर्य स्थल पर माल्यार्पण कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी यहाँ मौजूद रहे। सौ दिन पूरे होने के मौके पर सीएम धामी ने  ‘बेस्ट बने उत्तराखंड अपना’ पर आधारित ‘हमरो पहाड़’ का टाइटल सॉन्ग भी आज रिलीज किया है। साथ ही विकास पुस्तिका का विमोचन भी आज इसी आयोजन में हुआ। सीएम धामी ने भाजपा सरकार के 100 दिन में राज्य के विकास की जो आधारशिला हुई है 2025 में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। इसके लिए विभागों को अगले पांच वर्षों में पर्यटन, पलायन, स्वरोजगार, अवस्थापना विकास सहित राज्य की तरक्की से जुड़े क्षेत्रों में किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा। भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने सीएम धामी की तारीफ। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तरक्की की राह पर चल रह है। कहा कि उत्तराखंड के लोगों को हमें आर्थिक मजबूती देनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *