नई दिल्ली : आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जर्मनी में हैं जहां उनकी ये विज़िट ख़ास है। इससे पहले भी जर्मनी में हुई जी-7 देशों की बैठक में भी प्रधानमंत्री सभी देश के नेताओं के लिए भारत से एक से एक नायाब तोहफे ले गए थे।और आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज को छत्तीसगढ़ से नंदी-थीम वाली डोकरा कला भेंट की। यह विशेष कलाकृति ‘नंदी-द मेडिटेटिव बुल’ की एक आकृति है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार नंदी को विनाश के देवता व भगवान शिव का वाहन है।
इससे पहले सिरिल रामफोसा को भी रामयण थीम वाली कलाकृति प्रधानमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को रामायण थीम वाली डोकरा कलाकृति भेंट की। यह कला भी छत्तीसगढ़ की है। इस तरह धातु की ढलाई का उपयोग भारत में 4,000 से अधिक वर्षों से होता आ रहा है। आपको बतादें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी वाला ब्रॉच तोहफे में दिया था ,मिस्टर एंड मिसेज बाइडन के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मिलता जुलता ब्रॉच तैयार करवाकर दिया था। जापान के पीएम को दिए निजामाबाद के मिट्टी के बर्तनपीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को निजामाबाद के खास मिट्टी के बर्तन उपहार भेंट की। फ्रांस के राष्ट्रपति को जरदोजी बॉक्स में दी इत्र की बोतलें लखनऊ के खास जरदोजी बॉक्स में इत्र की बोतलें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रोन को उपहार में दी।