बस यात्रियों के लिए अहम खबर,एक अक्टूबर से बंद हुई ये सेवा

देहरादून : आपको एक अहम् खबर पढ़ना जरूरी है,क्यूंकि दिल्ली जाने वाली रोडवेज की 250 में से 200 बसों पर आगामी एक अक्तूबर से ब्रेक पाबंदी लगने जा रही है। आपको बतादें कि दिल्ली सरकार ने सिर्फ बीएस-6 बसों को ही एंट्री देने के लिए पत्र दिया है।  बीएस-6 मानक वाली 22 वॉल्वो और कुछ अनुबंधित बसें मिलाकर सिर्फ 50 बसें ही परिवहन निगम पर हैं। 
अभी कुछ ही दिन पहले दिल्ली परिवहन विभाग के विशेष आयुक्त ओपी मिश्रा की तरफ से उत्तराखंड परिवहन निगम को एक पत्र प्राप्त हुआ है। 

जिसमें है कि दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थित के मद्देनज़र एनजीटी ने भी यह निर्देश दिए थे कि एक अप्रैल 2020 से दिल्ली में बीएस-4 वाहनों की खरीद-फरोख्त नहीं होगी। केवल बीएस-6 वाहन ही संचालित होंगे। इसके अलावा, एनजीटी ने पहले ही निर्देश दिया है कि 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों को एनसीआर में चलने की परमिशन मिलेगी। पत्र में बताया गया है कि दिल्ली का पूरा सार्वजनिक परिवहन सीएनजी आधारित हो चुका है। लिहाजा, एक अक्तूबर से दिल्ली में किसी भी राज्य की बीएस-4 बस को एंट्री नहीं दी जाएगी। केवल बीएस-6 रोडवेज बसें ही एंट्री कर सकेंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *